{"_id":"61589cd48ebc3ec8b024be98","slug":"shri-ram-leela-started-in-etah-and-aliganj-etah-news-agr5100166117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा और अलीगंज में हुआ श्रीरामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा और अलीगंज में हुआ श्रीरामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। एटा शहर और अलीगंज में श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज शनिवार को श्रीगणेश पूजन के साथ किया गया।
एटा शहर के सैनिक पड़ाव में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने शुभारंभ किया। मंच पर भगवान गणेश की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की गई। श्रीरामलीला व प्रदर्शनी कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉ. स्वयं प्रकाश गौड़, महामंत्री उमाशंकर गिरि, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार टिल्लू आदि मौजूद रहे।
अलीगंज में बाल कलाकारों के द्वारा पहले दिन श्री गणेश पूजन का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोग मंचन कार्यक्रम नहीं देख पाए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश वर्मा तथा कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार आर्या ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से कराए जाएंगे। भगवान श्रीराम की बरात और रावण वध दशहरा का आयोजन भी स्थानीय प्रशासन कीअनुमति केअनुसार ही कराया जाएगा। गणेश पूजन में सुनील गुप्ता, मुन्नाबाबू गुप्ता, अरुण कुमार, राजेश जैन, रामविलास राजपूत, प्रदीप गुप्ता लोग मौजूद रहे।