{"_id":"581f66a84f1c1bf77eb3755f","slug":"shraddhaaluon-kee-suraksha-ke-lie-enadeeaareph-kee-tainaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
ककोड़ा मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध ककोड़ा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते यह कदम उठाया गया है।
मेला ककोड़ा की तैयारियों का बरेली मंडल एवं बदायूं के अधिकारी निरंतर जायजा ले रहे हैं। वहीं कासगंज के जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा मेले की व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मनोरंजन के कार्यक्रम संचालित करने वाले लोगों ने भी अपने डेरे तंबू लगाना शुरू कर दिया है। मेले क्षेत्र में शासन ने पॉलीथिन के प्रयोग, जुआ खेलने एवं मांस मदिरा के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई है। पूरे मेला क्षेत्र को प्रकाशित बनाने के लिए व्यवस्थाएं दी गई हैं। गंगा स्नान के लिए गंगा में बैरीकेडिंग कराकर लाल झंडियां लगाई जाएंगी।
गंगा के जल स्तर में पिछले दो दिनों में वृद्धि हुई है। गंगा का पानी बढ़कर 6545 क्यूसेक पर पहुंच गया है। इस पानी को कम कराने के संबंध में भी बदायूं प्रशासन ने नरौरा खंड को निर्देशित किया है। मेले क्षेत्र में अस्थाई शौचालय बनाने एवं हैंडपंप लगाने का काम भी तेजी पर है।