फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shocking Fraud in Etah: 3 Lakh Stolen from Bank Account Without Any Link

ठगी का नया तरीका: ओटीपी आया न कोई लिंक...खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये; एटा में हैरान करने वाला मामला

Mon, 22 Sep 2025 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खाते से बिना किसी लिंक और आटोपी के ही तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
Shocking Fraud in Etah: 3 Lakh Stolen from Bank Account Without Any Link
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खाताधारक के मोबाइल पर न तो कोई लिंक आया और न ही उसने किसी को कोई ओटीपी बताया। इसके बाद भी उसके 3 खातों से साइबर ठगों ने 1.24 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


थाना मलावन के गांव सैदपुर निवासी उत्तमचंद्र ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसका बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक व पत्नी सुमनलता का केनरा बैंक में खाता है। तीनों ही खातों में एक ही मोबाइल नंबर लगा हुआ है। 12 सितंबर को वह दिल्ली से फिरोजाबाद जिले के गांव पाढ़म में तेरहवीं की दावत खाने आया था।
विज्ञापन


वहां से अपने गांव जाने के लिए निकला तो मोबाइल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 21000 रुपये निकाले जाने के मैसेज आया। उसको पढ़ ही रहा था, तब तक पंजाब नेशनल बैंक से 3600 रुपये और पत्नी के केनरा बैंक खाते से 99999 रुपये निकाले जाने का भी मैसेज प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातों में बैलेंस चेक किया तो पता चला कुल मिलाकर तीनों खातों से 1.24 लाख रुपये निकाले गए थे। बताया कि न तो उसके पास कोई ओटीपी आया और न ही किसी अनजान लिंक को खोला है। इसके बाद भी साइबर ठगों ने खाते से रुपये निकाल लिए। सीओ सदर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गहनता के साथ मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed