फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shiv paal yadav, prasapa, sp

शिवपाल ने सपा के लिए ऐसा क्यों कहा, प्रसपा गठबंधनन तो कर सकती है विलय नहीं

Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
shiv paal yadav, prasapa, sp
अलीगंज आए शिवपाल सिंह ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात- अमर उजाला - फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार महंगाई और कानून व्यवस्था बनाने में नाकामयाब साबित हुई। सपा का विघटन होने से दोनों पार्टी को नुकसान हो रहा है। आगामी चुनाव में गठबंधन तो कर सकते है, लेकिन विलय नहीं। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं से वापस लौटते समय जिलाध्यक्ष रामकिशोर यादव के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वह 2022 के विधान सभा चुनाव की पार्टी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कुछ षड्यंत्रकारियों की वजह से सपा को नुकसान हुआ है। हम तो अलग होकर भी समाजवादी पार्टी को एक रखना चाहतें थे। उन्होंने आजम खां का बचाव किया बोले भाजपा सरकार उन्हें बदले की भावना से फंसा रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगार सड़कों पर रोजगार के लिए घूम रहे हैं। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार झूठे वादे करने की पार्टी बनकर रह गई है। केद्र व प्रदेश की सरकार ने जो भी वादा किया उसको पूरा नहीं किया है। इस अवसर पर प्रिंस यादव, कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव, मुकेश यादव,जफर खॉ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed