{"_id":"5782853f4f1c1b446c7fc64c","slug":"shikohabad-stranded-vehicle-on-the-road-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश मेें शिकोहाबाद रोड पर फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश मेें शिकोहाबाद रोड पर फंसे वाहन
एटा अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बारिश मेें शिकोहाबाद रोड पर फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश के बाद रविवार को लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर की आधा दर्जन कालोनियां जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गईं। बारिश के कारण शिकोहाबाद मार्ग पर वाहन फंस गए। इसके चलते राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह और दोपहर नगर में हुई झमाझम बारिश के बाद नगर की हाथीगेट, घंटाघर, ठंडी सड़क, कहचरी रोड, शिकोहाबाद रोड, प्रेमनगर, जामा मस्जिद, सीएमओ कंपाउंड, नगर कोतवाली, नगर पालिका परिसर में पानी भरने से लोग घरों और दफ्तरों में फंसे रहे। वहीं बारिश के कारण कालोनियों का पानी शिकोहाबाद पर भरने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। इसके चलते आधा दर्ज से अधिक वाहन पानी में फंस गए। इसके चलते लोगाें को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए हैं। डीजल का खर्च बचाने के लिए किसान तेजी से धान की रोपाई लगे हैं। रविवार को दो बार हुई बारिश के कारण उमस भरी गर्मी में लोगाें ने राहत की संास ली है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग से नालों की सफाई कराने, मार्ग के गड्ढे भरवा कर पानी निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
रविवार की दोपहर हुई बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गईं।
रविवार की सुबह से ही धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चल रही है। दोपहर को बादल छाये और बारिश शुरू हो गई। पहले रिमझिम और फुहारे पड़ी इसके बाद तेज बारिश होने लगी। युवा और बच्चों ने बारिश का लुत्फ लिया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गर्मी से राहत मिलने के साथ साथ जलभराव से लोगों को परेशानियां हुईं। नदरई गेट व पुल के नीचे काफी जल भराव हो गया। जलभराव के चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। काफी देर तक वाहन फंसे रहे। पुल के नीचे वाहनों को निकाला गया। वाहनों के निकलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान गलियों में भी जलभराव हो गया। लोगों को गंदे पानी से निकालने में काफी दिक्कतें हुईं।