फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shicshamitron performance through the Adradhngn

शिक्षामित्रों ने अद्र्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Sep 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron performance through the Adradhngn
 समायोजन रद्द होने के बाद जिले में शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी है। बुधवार को चौथे दिन भी शिक्षामित्रों ने कार्य का बहिष्कार जारी रखा, साथ ही शहीद पार्क में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया, बाद में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र जीटी रोड माया पैलेस चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां जाम लगा दिया और वाहनों पर खड़े होकर अद्र्धनग्न होकर जमकर प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना लगते ही एसडीएम, सीओ सिटी व पुलिस फोर्स पहुंच गया। बाद में प्रधानमंत्री व एचआरडी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आधा घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया। गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को भी सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार जारी रख शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालयों की अधिकारियों द्वारा की जा रही चेकिंग पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश गुप्ता व कृपाल सिंह ने कहा कि 18 सितंबर को बनारस में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार के लिए एटा से सैकड़़ों की संख्या में शिक्षामित्र बनारस जाएंगे। अवधेश यादव, मनोज यादव व सुघोतकर यादव ने विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही चेकिंग शक्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष जताया। साथ ही कहा कि इस संकट की घड़ी में हमारा साथ देना चाहिए था, लेकिन ऐसा न कर साथियों का मनोबल गिराया जा रहा है। आलोक मिश्रा, हरिओम प्रजापति, विपिन राघव ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से धैर्य बनाकर अहिंसात्मक रूपसे आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बाद में सभी शिक्षामित्र शहीद पार्क से जुलूस के रूप में जनता दुर्गा मंदिर माया पैलेस चौराहे पर पहुंचे, जहां शिक्षामित्र महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और जीटी रोड जाम कर दिया। इससे अलीगढ़-कानपुर मार्ग ठप हो गया। वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं वाहनों पर चढ़कर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान एक शिक्षामित्र लाइसेंसी रिवाल्वर लगाकर प्रदर्शन कर रहा था, जिसे अन्य साथियों ने बाद में नीचे उतार दिया। जाम की सूचना लगते ही एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ सिटी महेशचंद्र व पुलिस फोर्स पहुंच गया और आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया। शिक्षामित्रों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ओमेंद्र कुशवाह, होशियार सिंह, राष्ट्रीय पचौरी, अनीता शाक्य, रंजना सिंह, मोनिका पालीवाल,्र प्रदीप राना, आनंद यादव, सोबरन सिंह, दर्शन सिंह यादव, दीपमाला, राजेश यादव, किशन शाक्य, अशोक यादव, रनवीर सिंह आदि मौजूद थे।

--
प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया अपना समर्थन
एटा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत व मंत्री वीरपाल सिंह एवं कार्यकारिणी ने शिक्षामित्रों के चल रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही जिले के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से इस संकट की घड़ी में शिक्षामित्रों का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed