{"_id":"925d68c2d3d85c55a419fd33f7b0ed21","slug":"shicshamitron-captured-on-the-railway-track-the-train-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने रेलवे ट्रैक पर किया कब्जा, रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने रेलवे ट्रैक पर किया कब्जा, रोकी ट्रेन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 15 Sep 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद्द होने से शिक्षामित्रों में उबाल जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सांसद के एटा में न होने पर घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बाद में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र रेलवे स्टेशन पहुंच गए और ट्रैक जाम कर दिया। टूंडला से एटा आ रही पैसेंजर ट्रेन एक किलोमीटर पहले ही रुक गई, जहां जाकर शिक्षामित्रों ने ट्रेन पर कब्जा करते हुए उसे आगे नहीं बढने दिया और प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। मौके पर एसडीएम, सीओ सिटी व पुलिस फोर्स पहुंच गया और शिक्षामित्रों को समझा बुझाकर ट्रैक से हटाया और ट्रेन को रवाना कराया। इस दौरान दो-तीन शिक्षामित्र महिलाएं बेहोश भी हो गईं।
शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी आंदोलन जारी रहा। शिक्षामित्रों ने स्कूलों में पढ़ाई कार्य नहीं किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र, शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में एकत्रित हुए, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, सुद्योतकर यादव, मनोज यादव ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य बनाए रखें, उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। हरिओम प्रजापति, आलोक मिश्रा व राष्ट्रीय पचौरी ने शिक्षामित्रों से आह्वान किया कि वह कोई गलत कार्य न करें, क्योंकि विपक्षी लोग शिक्षामित्रों के आंदोलन को किसी भी तरह से बदनाम करना चाहते हैं। साथ ही प्राथमिक विद्यालय पौंडरी में प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षामित्रों के खिलाफ द्वेषभावना से दर्ज कराई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।
इसके बाद शिक्षामित्र जुलूस के रूप में शहीद पार्क से रेलवे रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया और नारेबाजी करने लगे। काफी दूर तक शिक्षामित्रों का जमावड़ा दिखाई दे रहा था। इस दौरान दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर टूंडला से एटा आ रही पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शिक्षामित्रों की भीड़ देखकर एक किलोमीटर पहले वन चेतना केंद्र के पास ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन रुकते ही शिक्षामित्र वहां पहुंच गए और ट्रेन के इंजन पर पुरुषों के साथ-साथ महिला शिक्षामित्र भी चढ़ गईं और ट्रेन को आगे नहीं बढने दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुनील कुमार यादव, सीओ सिटी महेशचंद्र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान कई शिक्षामित्र महिलाएं बेहोश हो गईं तो कई रो पड़ीं, जिन्हें साथी शिक्षामित्र महिलाओं ने चुप कराया।
विज्ञापन
इस दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनसीटीई को शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दिलाने की मांग की। जिससे बेघर शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर पुन: नियुक्ति मिल सके।
इस मौके पर होशियार सिंह यादव, ओमेंद्र सिंह कुशवाह, विपिन राघव, पंकज चौहान, मो. इशाक, रामबहादुर, .ममता यादव, अनीता शाक्य,
---
एटा। 100-200 शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्हें एक साल से वेतन नहीं मिला है, वहीं विभागीय लापरवाही के चलते एरियल के लिए भटक रहे हैं। कई शिक्षामित्रों की माली हालत ठीक न होने के चलते उन्होंने दो से तीन लाख रुपये तक कर्ज तक ले लिया है।