{"_id":"c1e23c536074f61e6e90b754de9853f4","slug":"shicshamitron-blew-effigy-of-the-accounting-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने लेखाधिकारी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने लेखाधिकारी का फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने संकुल भवन में तालाबंदी कर लेखाधिकारी का पुंतला फूंका। क्रमिक अनशन कर रहे शिक्षामित्रों की संख्या 25 से बढ़कर 28 हो गई है।
संयुक्त मोर्चा के राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, सुद्योत्कर यादव मनोज यादव ने कहा कि धरने के पहले दिन बीएसए ने धरनास्थल पर पहुंच मांगों के समाधान का वादा किया था। उसके बाद भी अभी तक लेखाधिकारी और कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। रामबहादुर वर्मा, आलोक मिश्रा ने कहा कि तीन दिन बाद भी प्रशासन अज्ञैर शिक्षा अधिकारी का न पहुंचना शिक्षामित्रों के प्रति उनकी उनकी सोच को दर्शाता है। सुनील चौहान, होशियार सिंह, विपिन राघव ने कहा कि वित्त और लेखाधिकारी की हठधर्मिता के कारण एटा-कासगंज के शिक्षामित्र भुखमरी के कगार पर है। सुरेंद्र कुमार, कमल सिंह, नरेश चंद्र, मेघ सिंह, सुबोध कुमार, ऊषा यादव मौजूद रहे।