{"_id":"4d78e326a473b0e2b0c9d748e9c7528f","slug":"shadi-pressure-on-teenager-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए दबाव बनाने पर की किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए दबाव बनाने पर की किशोरी की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किशोरपुर में किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने दोनों नामजद
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी से प्रेम संबंध का मामला
सामने आया। किशोरी के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी
थी। वहीं परिवारीजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई थी लेकिन मेडिकल में इसकी
पुष्टि नहीं हुई है।
मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव नहर किनारे मिला था। किशोरी की हत्या गले में फंदा लगाकर की गई। किशोरी गांव में तेरहवीं की दावत खाने सोमवार को गई थीं, जहां से वह लापता हो गईं। गांव के दुष्यंत और राहुल के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को देवरी सड़क मोड़ पर गिरफ्तार किया।
एएसपी पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज ने बताया कि किशोरी और दुष्यंत के बीच प्रेम प्रसंग था। किशोरी दुष्यंत के साथ भाग कर शादी करना चाहती थी। इसे लेकर सोमवार देर रात उसने दुष्यंत पर भागने का दबाव डाला। लेकिन दुष्यंत के ऐसा न करने पर किशोरी ने अपने परिवारीजनों को मामले की जानकारी देने की धमकी दी। इसके चलते दुष्यंत ने अपने दोस्त राहुल के साथ दुपट्टे से गला घोंटकर नहर के किनारे खेत में उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी गले में फंदे से हत्या का कारण स्पष्ट हुआ है। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड तैयार की गई है।
डीएम ने मौके का किया निरीक्षण
डीएम जेपी त्रिवेदी ने बुधवार को किशोरपुर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों और किशोरी के परिवारीजनों से बातचीत की। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।