{"_id":"5d0921bc8ebc3e41086d6377","slug":"sewer-line-etah-news-agr392050657","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनेगी सीवर लाइन निर्माण में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनेगी सीवर लाइन निर्माण में बाधा
विज्ञापन
गांधी मार्केट में धीमी गति से हो रहा सीवर लाइन निर्माण का काम। अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। इन दिनों शहर में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य में अब बारिश रोड़ा बनेगी। अगले महीने से बारिश शुरू होने के बाद काम बंद हो जाएगा। इसके चलते लोगों की दिक्कत बढ़ना तय है। वहीं जल निगम अब तक 50 फीसदी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं कर सका है।
शहर में सीवर लाइन निर्माण का काम चल रहा है। शहर पूरी तरह से अभी भी खोदा पड़ा हुआ है। जुलाई महीने में बारिश शुरू होने के चलते करीब दो महीने काम ठप रहेगा। इन दिनों में कार्य बाधित रहने से गड्ढों में तब्दील शहर के वाशिंदों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इधर, जल निगम को मार्च 2020 तक कार्य पूरा करना है, ऐसे में शेष बचे छह माह में कार्य पूरा होना भी चुनौती साबित होगा।
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
सीवर लाइन का निर्माण जहां भविष्य में राहत देने वाला है, लेकिन मौजूदा दौर में लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही पार्कों में सीवर टर्मिनल बनाए जाने से लोग मुखर हो रहे हैं।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर जांच शुरू
नगर पालिका क्षेत्र में बिछ रही सीवर लाइन की गुणवत्ता को लेकर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी की ओर से शासन को शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संयुक्त सचिव राधे कृष्ण ने जिलाधिकारी को जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
कहते हैं आंकड़े
160 करोड़ रुपये से डाली जा रही सीवर लाइन
75 फीसदी काम हो सका है अभी तक पूरा
03 फेज में पूरा होना है काम
2020 में काम खत्म करना बना चुनौती