फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Several days later, a crowd of customers in open banks

कई दिन बाद खुली बैंकों में ग्राहकों की भीड़

Mon, 26 Oct 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 26 Oct 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Several days later, a crowd of customers in open banks
सोमवार को कई दिन बाद खुली बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। बैंक कर्मी भी देरसायं तक बैंक संबंधी कार्य निबटाते नजर आए, वहीं एटीएम पर भी लोगों की लाइन लगी रही। कहीं एटीएम सही मिला तो कहीं खराब मिला। इससे लोग पैसा निकाले बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

चार दिन बाद खुली बैंकों में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही खचाखच दिखीं बैंकों में लोगों ने करोड़ों का लेन देन भी किया।
सोमवार का दिन बैंकों के लिए व्यस्तता भरा रहा। सुबह से ही अधिकांश काउंटर पर ग्राहकों की लाइनें दिखाई दीं। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जहां सरकारी राजस्व जमा करने वालों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं अन्य बैंकों में लेनदेन का बड़ा कारोबार हुआ। इनमें ग्रामीण उपभोक्ताओं की अधिकता रही। पासबुक एंट्री के लिए भी लाइन थी। कई बार नेटवर्क समस्या के चलते भी उपभोक्ता एवं बैंकर्स परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरसायं तक बैंक कर्मी काम निबटाते रहे। व्यापारी वर्ग बैंक खुलने से पहले ही बैंक के गेट के बाहर पहुंच गया और पैसों का लेनदेन किया। दूसरी ओर, शहर के कई स्थानों पर लगे एटीएमों ने भी काम नहीं किया। जीटी रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम बंद रहा। कचहरी रोड पर लगे कई बैंकों के एटीएम ने भी धोखा दे दिया। किसी में सर्वर की प्रॉब्लम तो किसी में पैसा न होने के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। जहां एटीएम सही मिला वहां लाइन लगी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed