फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   seven people were injured when sticks and rods were used on two sides due to dust of straw In Etah

Etah: भूसे की धूल जाने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडें, सात लोग घायल

Sun, 23 Apr 2023 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

एटा में भूसे की धूल जाने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडें चले। इस दौरान सात लोग घायल हो गए है। 

विज्ञापन
seven people were injured when sticks and rods were used on two sides due to dust of straw In Etah
भूसे की धूल जाने पर दो पक्ष भिड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे भूसे की धूल मकान पर जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गईं। इस वारदात में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला गलू गांव की है। गांव निवासी सत्यप्रकाश सिंह के खेत में दोपहर में थ्रेशिंग हो रही था। इसकी धूल चंद्रप्रकाश के मकान पर जाने लगी। चंद्रप्रकाश पक्ष ने इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। सत्यप्रकाश के पुत्र आकाश का आरोप है कि कुछ देर बाद सीपी सिंह उर्फ चंद्रप्रकाश अपने भाई योगेश, विवेक, अतुल और अपनी मां इंद्रवती देवी के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी लेकर आ गए और हमला कर दिया।

विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी-डंडों से बोल दिया हमला

इस हमले में मैं, पिता, भाई आशीष, मां शकुंतला देवी और ताई अमृतश्री घायल हो गए। पिता के हाथ में कुल्हाड़ी लगने से काफी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रप्रकाश का आरोप है कि मकान में भूसे की धूल जा रही थी। इसका विरोध करने पर सत्यप्रकाश आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसकी वजह से मैं और मां इंद्रवती घायल हुए हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई हैं, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed