{"_id":"94b74515775fb93e8833be3b16c30676","slug":"seven-days-after-the-bodies-of-four-unidentified-people-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में चार अज्ञात शव मिलने से लोगों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में चार अज्ञात शव मिलने से लोगों में दहशत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 14 Sep 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा में मिले दो अज्ञात शवों की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि सोमवार सुबह घिलौआ रोड पर एक और अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली नगर स्थित गांव घिलौआ रोड पर सोमवार सुबह लोग ठहलने निकले थे, सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। शव को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक शव की शिनाख्त की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है, वह नीले रंग की पेंट और काले रंग की टीशर्ट पहने हुए थी। युवक के हाथ पर अजय और सपना लिखा हुआ है। 10 सितंबर को थाना जैथरा में महिला, युवक और पिलुआ में अज्ञात युवती का शव मिल चुका है, जिसमें पिलुआ में मिले शव की शिनाख्त हो गई थी।