{"_id":"652985766d4650b5670ff8db","slug":"service-managers-enraged-after-seeing-dirt-in-roadways-buses-etah-news-c-163-1-sagr1017-6815-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बसों में गंदगी देख भड़के सेवा प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बसों में गंदगी देख भड़के सेवा प्रबंधक
Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम रोडवेज बसों की सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। अगर बस में गंदगी मिलती है तो संबंधितों पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है। जबकि हर डिपो में बसों की धुलाई कराने के लिए लाखों रुपये की मशीनें भी लगाई गईं हैं। एटा वर्कशॉप में भी मशीन लगी हुई है। इसके बाद भी सेवा प्रबंधक अलीगढ़ को औचक निरीक्षक के दौरान बसों में गंदगी मिली तो वह भड़क गए और संबंधितों को हिदायत दी।
उप्र परिवहन निगम सेवा प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एटा डिपो और वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में बसें गंदी मिलीं। इसको लेकर अधीनस्थों पर नाराजगी जाहिर की गई। साथ ही निर्देश दिए कि कोई भी बस अंदर और बाहर गंदी नहीं होनी चाहिए। बसों की धुलाई करने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए गए हैं, ताकि बसों को साफ सुथरा रखा जा सके।
सेवा प्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका, स्टोर और साफ-सफाई को देखा गया था। स्टोर में कुछ जरूरी पुर्जे कम थे, इनको मांग पर पूरा करने की बात कही गई है। बसों की स्थिति ठीक है। बताया कि बीएस-6 बसों में कमी आने पर मंडलीय वर्कशॉप में ही सही कराया जाता है। नई बसों में पूरा कंप्यूटरीकृत सिस्टम है, इसके कारण छोटे डिपो के कर्मचारियों को जानकारी नहीं है। उनको मंडलीय वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।