फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sent abusive and obscene messages on social media

Etah News: सोशल माडिया पर गालीगलौज कर भेजे अश्लील संदेश

Tue, 05 Nov 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Sent abusive and obscene messages on social media
एटा। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अवंतीबाई नगर निवासी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रवि ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर मैसेज के माध्यम से गालियां दीं और अश्लील संदेश भेजे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि आरोपी रवि ने इंस्टाग्राम पर नेहाराज और फेसबुक पर रवि के नाम से फर्जी आईडी बनाई है। इनके माध्यम से अश्लील मैसेज करता है और गालियां देता है। सोशल मीडिया के अलावा सामने आकर भी जान से मारने की धमकी देता है। इसके अलावा मेरी जीमेल आईडी हैक करके फोटो ले लिए हैं, जिनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए रिश्तेदारों के पास भेज रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए भी गालियां देता है। इसने सोशल मीडिया पर विजयराज और नेहाराज व फेसबुक पर रवि कुमार के नाम से आईडी बनाई है। जिसके माध्यम से मुझे परेशान कर रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed