आखिर किस पर करें भरोसा: जिसको दिया आश्रय, उसी ने छीन लिया बेटा; मासूम बच्चे का अपहरण किया और हत्या कर दी
एटा में पिता ने जिसको दिया आश्रय, उसी ने बेटा छीन लिया। उसके मासूम बच्चे का अपहरण किया और हत्या कर दी। इससे माता-पिता सदमे में हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में चार वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद के हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पिता ने जिसको अपने घर में आश्रय दिया, उसी ने बेटा छीन लिया। इकलौते बेटे की हत्या होने के बाद माता-पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। अब एक बेटी घर में बची है। बताया गया कि नौकरी लगवाने को लेकर पीड़ित पिता से आरोपी की नोकझोंक भी हुई थी। दोपहर में वह बेटे का अपहरण करके ले गया और हत्या कर दी।
तीन साल से गांव में रह रहा था
मासूम रिशु के पिता ओमवीर सिंह जवाहर तापीय परियोजना मलावन प्लांट में मजदूरी करते हैं। बताया कि सात दिन से टिंकू उनके घर में रहकर काम कर रहा था। खाना-पीना भी घर पर ही खा रहा था। टिंकू गांव में करीब तीन साल से रहकर मजदूरी का कार्य करता आ रहा था। ऐसा कभी नहीं लगा कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा। बताया कि रिशु इकलौता बेटा था। अब 8 साल की एक बेटी बची है। मां बार-बार बेटे को याद करके बेहोश हो जाती है। पिता भी पूरी तरह से टूट चुका है।
यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
10 वर्ष पहले से था घर में आना जाना
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गांव कुंदनपुर में टिंकू की रिश्तेदारी थी। इसके चलते आता-जाता था और मजदूरी भी कर लेता था। यहां 10 साल पहले से आना-जाना था, लेकिन 3 साल से निरंतर रह रहा था। ओमवीर के घर पर ज्यादातर समय रहता था और बच्चों के लिए खाने-पीने की चीजें लाता रहता था। यही वजह रही कि वह आसानी से अपहरण कर ले गया और वारदात को अंजाम दे दिया।साइकिल से किया था अपहरण
साइकिल से बच्चे का अपहरण किया गया था। आशंका है कि बच्चे को कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने घर से आरोपी साइकिल पर बैठाकर ले गया। बाद में फिरौती का विचार आया। बच्चे को साइकिल से ले जाते सीसीटीवी कैमरे में भी उसे देखा गया है।यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश