फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Senior doctors do not reach in emergency, only juniors are providing services

इमरजेंसी में नहीं पहुंचते सीनियर डॉक्टर, जूनियर ही दे रहे सेवाएं

Fri, 17 Jun 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Senior doctors do not reach in emergency, only juniors are providing services
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज स्थित आपातकालीन विभाग (इमरजेंसी) में जूनियर और सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है। सीनियर चिकित्सक महीनों से इमरजेंसी नहीं पहुंच रहे हैं। जूनियरों के सहारे ही इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। जिसके चलते गंभीर मरीजों को आगरा और अलीगढ़ रेफर किया जा रहा है। गंभीर बीमार और हादसों के शिकार मरीजों को मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद यहां बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को निरीक्षण किया तो सीनियर चिकित्सकों की पोल खुलकर सामने आई। इमरजेंसी में सीनियर के साथ ही जूनियर चिकित्सक भी नदारद पाए गए। जब प्राचार्य ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो लंबे समय से किसी भी सीनियर चिकित्सक की हाजिरी नहीं मिली। इसके बाद सीनियर और जूनियर चिकित्सकों से जवाब तलब किया गया है। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी करने पर पता चला कि सीनियर डॉक्टर लंबे समय से इमरजेंसी नहीं आ रहे हैं। बहुत जरूरत पड़ने पर फोन पर ही इलाज बता दिया जाता है। प्राचार्य ने बताया कि इमरजेंसी का निरीक्षण किया था। सीनियर और जूनियर चिकित्सक मौजूद नहीं पाए गए। मरीजों के उपचार में लापरवाही अति गंभीर मामला है। ड्यूटीरत चिकित्सकों से जवाब तलब किया गया है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed