{"_id":"6050af098ebc3ed8321abfba","slug":"secretary-is-doing-arbitrariness-in-the-construction-of-divya-toilets-etah-news-agr484825615","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शौचालय बनाने में सचिव कर रहे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शौचालय बनाने में सचिव कर रहे मनमानी
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को देर शाम दूरभाष के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। अलीगंज ब्लॉक में दिव्यांग शौचालय बनाने में सचिव की मनमानी चल रही हैं, यहां अभी तक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सोमवार की देर शाम दूरभाष के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना के अपलोडिंग, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय बनाए जाने की प्रगति, विद्युत बकाया बिलों के भुगतान इत्यादि बिंदुओं पर समस्त एडीओ पंचायत से समीक्षा की गई। विकास खंड अलीगंज में सचिवों का कहना है कि दिव्यांग शौचालय का नक्शा समझ में नहीं आ रहा है ऐसे में कार्य शुरू करा पाना संभव नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर नक्शा में कोई दिक्कत है तो कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 14 पैरामीटर के तहत जिले के समस्त प्रावि व उप्रावि में दिव्यांग शौचालय का निर्माण किया जाना है। ग्राम पंचायत विकास योजना में विकासखंड निधौलीकलां से कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कार्य योजना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण अपलोडिंग संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने एडीओ पंचायत व सचिव को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर कार्ययोजना को अपलोड कराएं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।