फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Search in Badaun for the woman who killed her husband

पति की हत्या करने वाली महिला की बदायूं में तलाश

Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Search in Badaun for the woman who killed her husband
एटा। अपने मायके में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर वाली महिला को पुलिस बदायूं में तलाश रही है। दो बच्चों को लेकर पति की हत्यारोपी महिला प्रेमी संग फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार छापा मार रहीं हैं। जिला कासगंज थाना सहावर क्षेत्र के गांव गुडग़ुडी निवासी दीपचंद्र (40) की हत्या उसकी पत्नी प्रेमवती पर अपने प्रेमी पप्पू निवासी पीतम नगर थाना सहसवान जिला बदायूं के साथ मिलकर करने का आरोप है। इनकी तलाश में पुलिस ने मंगलवार को बदायूं में दबिश दी।
विज्ञापन

इन दोनों के साथ हत्यारोपी प्रेमवती का भाई मंगल सिंह व एक अज्ञात भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए हैं, लेकिन सभी नंबर बंद हैं। वारदात के बाद से कोई कॉल नहीं किया गया है। ऐसे में पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। प्रेमवती ने अपने प्रेमी पप्पू के साथ मिलकर पति की हत्या भाई मंगल सिंह निवासी नगरिया ताड़ थाना मारहरा के मकान में की थी। शव को मंगल सिंह के घर में छोड़कर हत्यारोपी फरार हो गए। दीपचंद्र के पिता ने पुत्रवधू प्रेमवती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर की थी हत्या
मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना पीएम रिपोर्ट में आया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। बदायूं में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। -इरफान नासिर खान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed