फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SDM vacated government land by using bulldozer occupied by villagers In Etah

Etah: सरकारी जमीन में पर एसडीएम ने चलवाया बुल्डोजर, खाली कराई 70 लाख की भूमि; दी हिदायत

Sat, 27 Jan 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

एटा में सरकारी जमीन पर एसडीएम ने बुल्डोजर चलवाया। इस दौरान 70 लाख की जमीन खाली कराई गई। दोबारा कब्जा न करने के लिए हिदायत दी है। 

विज्ञापन
SDM vacated government land by using bulldozer occupied by villagers In Etah
Etah: सरकारी जमीन में पर एसडीएम ने चलवाया बुल्डोजर, खाली कराई 70 लाख की भूमि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सदर तहसील क्षेत्र के दो गांवों में ग्रामीणों ने फसल बुआई करके और बुर्जी-बिटोरे लगाकर 2.519 जमीन पर कब्जा कर लिया। शनिवार को गांव में पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार ने बुलडोजर चलवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

विज्ञापन


ग्राम समाज की चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की गई थी। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर भावना विमल और तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय शनिवार को गांव में पहुंचे। यहां गांव मिलिक बनेहरा में 1.276 हेक्टेयर व गांव बनेहरा में 1.243 हेक्टेयर जमीन पर कई ग्रामवासियों ने कब्जा कर रखा था। कहीं बुर्जी-बिटोरे रख लिए थे तो कहीं फसल बोई जा रही थी। 
विज्ञापन


फसल को बुलडोजर चलवाकर जुतवा दिया गया। साथ ही बुर्जी-बिटोरे आदि अतिक्रमण को हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि सर्किल रेट के मुताबिक मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 70.53 लाख है। जिसे ग्रामीणों के अवैध कब्जे से मुक्त कराकर खंड विकास अधिकारी शीतलपुर और भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रधान सरजनपुर के सुपुर्द किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed