{"_id":"68ff0f0c24362f9ee30645a4","slug":"sdm-s-steno-crushed-to-death-while-returning-from-in-laws-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: कासगंज एसडीएम के स्टेनो की सड़क हादसे में मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: कासगंज एसडीएम के स्टेनो की सड़क हादसे में मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
Mon, 27 Oct 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:49 AM IST
सार
दर्दनाक सड़क हादसे में कासगंज एसडीएम के स्टेनो की मौत हो गई। स्टेनो की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साली की मौत के बाद ससुराल आए युवक की सोमवार को ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कासगंज जिले में एसडीएम के स्टेनो के पद पर कार्यरत थे।
कस्बा व थाना मारहरा के मोहल्ला मीरा की सराय निवासी ससुर तालेबर सिंह ने बताया कि दामाद लोकेश कुमार (24) कासगंज जिले में एसडीएम कार्यालय में बतौर स्टेनो कार्यरत थे। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को 11 वर्षीय बेटी रश्मि की बुखार के कारण मौत हो गई। रविवार को छुट्टी होने की वजह से दामाद लोकेश घर आए और यहीं रुक गए। सोमवार की सुबह उठे तो पता चला कि तहेरी सास की भी बीमारी की वजह से मौत हो गई है।

Trending Videos
वहां जाने के बाद सुबह लगभग 9 बजे बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले। वह मारहरा-पिवारी मार्ग पर गांव ककरेट के पास पहुंचे। यहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। मौके पर जब तक परिजन पहुंचे लोकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस और परिजन शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी ले आए।
10 माह पूर्व ही हुआ था लोकेश का विवाह
तालेबर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में ही बेटी प्रितेश का लोकेश के साथ विवाह किया था। दामाद की मौत के बाद ससुराल के साथ ही उनके घर में भी चीख-पुकार मच गई है। एक सप्ताह के अंदर दो घरों में तीन मौतें होने से हर ओर मातमी माहौल है।