{"_id":"66e58fa37f929a26e60efee2","slug":"schools-opened-after-rain-then-children-reached-there-by-wading-in-dirty-water-in-etah-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बारिश के बाद खुले स्कूल... तो गंदे पानी में हिलकर पहुंचे बच्चे, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बारिश के बाद खुले स्कूल... तो गंदे पानी में हिलकर पहुंचे बच्चे, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
Sat, 14 Sep 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:00 PM IST
सार
एटा में बारिश के बाद स्कूल खुले तो बच्चे गंदे पानी में हिलकर स्कूल पहुंचे। गंदे पानी और कीचड़ से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
UP News: बारिश के बाद खुले स्कूल... तो गंदे पानी में हिलकर पहुंचे बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में तीन दिन की बारिश के बाद शनिवार को परिषदीय स्कूल खुले। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यालयों के बाहर भरे गंदे पानी से होकर विद्यार्थियों को गुजरना पड़ा। विद्यालयों के मुख्य द्वार के बाहर कीचड़ भी जमा रहा।
विज्ञापन
बुधवार तड़के से जिले में बारिश होना शुरू हो गई थी। यह शुक्रवार की शाम तक जारी रही। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो गई। बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अवकाश के बाद शनिवार को विद्यालय खुले तो विद्यार्थियों को भरे हुए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। भगीपुर के प्राथमिक विद्यालय में कूड़ा विद्यालय परिसर में ही डाला जाता है। बताया गया यहां बारिश में कमरों की छतों से पानी टपकता है। एक कमरे में पिलर चटक गया। जबकि दूसरे की दीवार चटक गई है।
विज्ञापन
दृश्य एक
गांव गंगनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर कीचड़ थी। इसके अलावा सड़क पर गंदा पानी भरा था। उस पानी में होकर विद्यार्थी गुजर रहे थे। यहां बारिश के कारण पानी भरा हुआ है।
दृश्य दो
प्राथमिक विद्यालय नगला धनी में विद्यालय जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ था। शनिवार को यहां कम संख्या में विद्यार्थी आए थे। एक कक्ष जर्जर हालत में है। दो कक्षों में ही सभी विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था।
विद्यालयों के बाहर पानी भरा है ग्राम प्रधान बात की जाएगी। विद्यालय में कक्षों से पानी टपक रहा है, पिलर चटक गया है, उसको दिखवाया जाएगा। -दिनेश कुमार, बीएसए