{"_id":"64c93bfa5e9d7c4707051476","slug":"school-employee-committed-suicide-by-shooting-himself-in-the-head-etah-news-c-163-1-sagr1016-3175-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल के कर्मचारी ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल के कर्मचारी ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी
Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत चौकीदार ने सोमवार की रात सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने सिर में गोली पत्नी के सामने मारी और जा दे दी। इसके बाद मची चीख पुकार के बाद अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
गांव रुद्रपुर के पास अमांपुर रोड स्थित हरबेदी इंटर कॉलेज के चौकीदार पुष्पेंद्र कुमार (35) निवासी गांव बरगवां थाना एलाऊ जिला मैनपुरी ने सोमवार की रात करीब 9:30 बजे गोली मारकर आत्महत्या की है। चचेरे भाई दीपक ने बताया कि तीन वर्ष पहले पुष्पेंद्र कार्य करने आया था। यहां पर चौकीदार के साथ-साथ चालक का भी काम करता था। पत्नी रजनी और दो बेटा व एक बेटी के साथ विद्यालय परिसर में ही रह रहा था। रात को गोली मारकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली तो एटा आए, लेकिन आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
बताया कि पुष्पेंद्र शराब पीने का आदी था, सोमवार को भी शराब पीकर घर आने के बाद गाली-गलौज करने की बात पत्नी ने बताई और खुद ही गोली मारना बताया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में खुद गोली मारकर आत्महत्या की है, मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच भी की जा रही है।