फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   school bilding

गुणवत्ता की कमी के चलते टूटी थी शौचालय की पटिया

Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
school bilding
मलावन के स्कूल में छज्जा गिरने में दबकर मरे बच्चे के घटना स्थल की जानकारी देते मौजूद लोग- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन के जिस प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार शाम को शौचालय का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत हुई थी, उस शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2008 में बने शौचालय की गुणवत्ता बेहद खराब थी। इसीलिए यह हादसा हुआ है। इसको लेकर उनमें में रोष है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मलावन परिसर में मंगलवार शाम को खेल रहे बच्चों के ऊपर जर्जर शौचालय की पटिया गिर गई थी। इससे शौचालय के बाहर खड़े 12 वर्षीय अनुराग पुत्र ज्ञानउपदेश निवासी मलावन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दिव्यांशु पुत्र रघुनंदन घायल हो गया था। विद्यालय परिसर में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय वर्ष 2008 में बना था। इसमें गुणवत्ता का कतई ख्याल नहीं रखा गया। इससे शौचालय जर्जर गया था। शौचालय का प्लास्टर भी टूटकर गिर गया है। उसमें लगीं पीली ईंट निकल आई हैं। शौचालय की दीवारें भी दरक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ने में होशियार था अनुराग
हादसे में जान गंवाने वाला छात्र अनुराग होनहार था। उसकी मौत के बाद परिवारीजन टूट चुके हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ज्ञान उपदेश के दो बेटों में अनुराग छोटा था और पढ़ने में होशियार होने के चलते परिजनों का सबसे प्रिय था। अनुराग की याद में उसके माता-पिता सदमे में हैं।
दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
- शौचालय निर्माण के दौरान बेहद घटिया किस्म की सामग्री लगाई गई थी। निर्माण कार्य कराने वालों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- डॉ. लोकेंद्र सिंह शास्त्री
बहुत बुरा हुआ
विद्यालय में बच्चे खेल रहे थे, इसी समय अचानक पटिया गिर गई, इसकी वजह से अनुराग की मौत हुई है। हादसे की जितनी निंदा की जाए कम है। बहुत बुरा हुआ।
-राजवीर सिंह
होती रहे मरम्मत
ग्राम समाज की जिम्मेदारी है कि वह विद्यालय की मरम्मत समय-समय पर कराते रहें। लेकिन ऐसा नहीं करने की वजह से हादसा हो गया और बच्चे की जान चली गई।
-लक्ष्मी नारायण
निर्माण में गुणवत्ता नहीं
विद्यालय में नया निर्माण हुआ है वह बेहद खराब है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का कई ख्याल नहीं रखा गया। अभी तो शौचालय की पटिया से ही हादसा हुआ है आगे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

- शिव सेवक मिश्रा
जांच के लिए लिखेंगे प्रशासन को
शौचालय का निर्माण मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ है, शौचालय निर्माण की जांच कराने के लिए प्रशासन को भी लिखा जाएगा और गुणवक्ता की जांच कराई जाएगी। जांच में पूर्ण सहयोग कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
-किरन यादव, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed