{"_id":"6a63a7633e3ac469190d1c03","slug":"schedule-for-advance-registration-for-classes-9-and-11-released-etah-news-c-163-1-eta1004-153889-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम जारी
Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9 एवं 11 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए प्रति छात्र 40 रुपये की दर से पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कराने तथा विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि परिषद द्वारा जारी पंजीकरण समय-सारिणी को गंभीरता से लेेते हुए निर्धारित तिथियों के भीतर प्रवेश, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करें। समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी। ऐसे में सभी विद्यालय समय से कार्रवाई करते हुए छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण पूर्ण कराएं, जिससे परीक्षा वर्ष 2028 के लिए किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण लंबित न रहे।