फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   scam in etah, led light

निधौलीकलां नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ का घोटाला

Fri, 06 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
scam in etah, led light
एटा। निधौलीकलां नगर पंचायत में एलईडी खरीद पांच गुुना अधिक रेट पर की गई। आलम यह हुआ कि जिम्मेदारों ने मानकों को ताक पर रख दिया। वहीं जांच के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत में साल 2017-18 में हुए प्रकाश व्यवस्था के नाम पर खेल की जांच को टीम पहुंची, तो हालात देख दंग रह गई। 45 वॉट की एलईडी 25146 रुपये और 70 वॉट की एलईडी 40293 रुपये की दर से खरीदी गईं। जबकि विदुत पोल 27076 रुपये की दर से खरीदा गया। जबकि बाजार में अच्छी कंपनी की 45 वॉट की एलईडी 5500 रुपये और 70 वॉट की एलईडी 7700 रुपये की आती है। जबकि विद्युत पोल आठ हजार रुपये का मिलता है।
विज्ञापन

जांच टीम को भी नहीं दी गईं पत्रावलियां
कुछ महीनों पहले मामले की शिकायत सीएम से की गई थी। जिस पर तत्कालीन संयुक्त मजिस्टे्रट महेंद्र सिंह तंवर ने जांच की थी। जांच टीम को भी लिपिकों ने पत्रावलियां नहीं दीं। अब मामले में जांच होने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों में खूब चल रहे खेल
जिले के नगर निकायों में जमकर खेल चल रहे हैं। कुछ साल पहले एटा नगर पालिका में हुए घोटालों की शिकायत पर शासन ने जांच कराई थी। महालेखाकार विभाग की टीम ने भी आडिट किया था। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष से वसूली के लिए आरसी भी जारी की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

कईयों की नपेंगीं गर्दनें
मामले में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष से लेकर कई अधिकारी-कर्मचारियों की गर्दनें नपेंगीं। सूत्र बताते हैं कि मामले में सत्ताधारी दल के नेताओं की ओर से पैरवी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed