फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saty vachan kee nahin kee ja sakatee kisee se tulana

सत्य वचन की नहीं की जा सकती किसी से तुलना

Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
saty vachan kee nahin kee ja sakatee kisee se tulana
पर्यूषण पर्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पर्यूषण पर्व के चौथे दिन जैन समाज ने भागवान पुष्पदंत की पूजा अर्चना की। उत्तम सत्य धर्म एवं कथा पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें सत्य के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पंडित दीपेश जैन ने कहा कि भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक है। सत्य धर्म दयाधर्म का कारण है। यह दोषों को दूर करने वाला है। जो लोग सत्य धर्म का पालन करते हैं वे इस लोक में तो सुख प्राप्त करते ही हैं। उनका परलोक भी सुख को देने वाला हो जाता है। सत्यवचन की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। इसे विश्वास के साथ बोलना चाहिए। पंडित अमित जैन ने कहा कि सत्यधर्म सर्वधर्मों में प्रधान है। सत्य पृथ्वी तल पर सबसे श्रेष्ठ विधान है। सत्य  संसार रूपी  समुद्र को पार करने के लिए पुल के समान है। यह सब जीवों के मन को सुख देने वाला है। इस सत्य से ही मनुष्य जन्म शोभित होता है। सत्य से ही पुण्यकर्म बंधता है। सत्य से ही संपूर्ण गुणों का समूह महानता को प्राप्त हो जाता है और सत्य से ही देवगण सेवा करते हैं। इस दौरान सतीश चंद्र जैन, राजीव जैन, संजय जैन, अतुल जैन, सुरेंद्र जैन,नमन जैन, राहुल जैन, अनिल जैन, मोनू, पंकज जैन, विनय कुमार जैन राजीव कुमार जैन, संत कुमार जैन, अध्यक्ष आकाश जैन, सचिव सचिन जैन, महामंत्र संभव जैन, प्रवीन जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed