फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sarakaar ka har kaanoon manjoor, shareeyat mein dakhalandaajee naamanjoor

सरकार का हर कानून मंजूर, शरीयत में दखलंदाजी नामंजूर

Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 sarakaar ka har kaanoon manjoor, shareeyat mein dakhalandaajee naamanjoor
तीन दिवसीय उर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मारहारा स्थित खानकाह-ए-बरकातिया के सज्जादानशीन रसूल आले एवं मोहम्मद पैगंबर साहब के वारिस सैय्यद नजीब मियां ने तीन तलाक और समान नागरिक संहिता मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा है कि देश के मुसलमानों को सरकार का हर कानून मंजूर होगा, लेकिन शरीयत में दखलंदाजी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर से मारहरा में होने वाले तीन दिवसीय उर्स कासमी में देश भर के मुस्लिम धर्मगुरु और शरीयत विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। उर्स में तीन तलाक, समान नागरिक आचार संहिता पर मंथन कर देश के नाम संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

सैय्यद नजीब मियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को नारा बुलंद कर रहे हैं, लेकिन 1400 साल पहले मोहम्मद पैगंबर साहब ने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश दिया था। वर्षों पहले मारहरा के खानकाह-ए-बरकातिया ने देश में आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे का नारा दिया था। उन्होंने कहा शरीयत में महिलाओं को सबसे ज्यादा हुकूक दिए हैं। जो महिलाएं आज शरीयत के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहंीं हैं। उन्हें शरीयत की एबीसीडी पता नहीं है बेहतर होगा सरकार देश में अन्य मुद्दों पर ध्यान दे, मुस्लिम समाज को चलाने का काम शरीयत विशेषज्ञों पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि देश की न्याय पालिका में मुसलमानों की आस्था है। मुस्लिम महिलाएं न्याय के लिए कोर्ट में जातीं हैं। इससे मुस्लिम समाज या शरीयत विशेषज्ञों को कोई ऐतराज नहीं है।   
विज्ञापन

----------------------
शरीयत विशेषज्ञों की सुनिए
मिस्र के विश्वविद्यालय अल अजहर से शिक्षा प्राप्त मुफ्ती मोहम्मद इरफान ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां सिविल कोर्ट कानून लागू नहीं हो सकता। हम ऐसे किसी कानून को नहीं मान सकते जो शरीयत में दखलंदाजी करेगा। मुफ्ती मोहम्मद इकबाल नूरी ने कहा तलाक के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने का मतलब है इस्लाम से खारिज हो जाना। प्रधानमंत्री का मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का बयान राजनीतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
उर्स काजमी में दूर-दूर से आते है जायरीन
उर्स कासमी में पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों से जायरीन आते हैं। खुफिया विभाग की माने तो सीमा पर तनाव के चलते इस बार अभी तक किसी पाकिस्तानी जायरीन के  वीजा की जांच नहीं आई है। हालांकि टूरिस्ट वीजा पर कुछ विदेशी जायरीन आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed