{"_id":"19e3d415d732bb6d5816895ed3e728cf","slug":"sangram-singh-became-the-mr-india-bodybuilder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राम सिंह बने मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्राम सिंह बने मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा में मिस्टर इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में
विज्ञापन
महाराष्ट्र के संग्राम सिंह चोगुले को विेजता का खिताब दिया गया। जगमगाती
रोशनी व मध्यम फिल्मी संगीत के बीच जब बाडी बिल्डर्स ने कदम रखे तो दर्शकों
ने तालियों से उनका स्वागत किया। जब उन्होंने मसल्स दिखाए तो लोग देखते ही
रह गए। रविवार की शाम जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स
स्टेडियम में पहली बार आयोजित प्रतियोगिता में नेशनल व वर्ल्ड चैंपियंस ने
भी शिरकत की।
जिला बॉडी बिल्डिंग व फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा बाडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मिस्टर यूनीवर्स प्रेमचंद्र डोगरा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीन कुमार भी अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के वर्ल्ड चैंपियन संग्राम चोगले को मिस्टर इंडिया चुना गया। मिस्टर इंडिया विजेता देहरादून निवासी राहुल विष्ट, विश्व बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विपिन, हरि प्रसाद, असम के बॉबी सिंह, विपिन पारिक सहारनपुर, सहारनपुर के नेशनल चैंपियन यतेंद्र पवार, यूपी के नेशनल चैंपियन जावेद खान आदि ने भाग लिया।
पहले राउंड में 20 प्रतिभागियों को उतारा गया, इनमें चार अनफिट दिख रहे खिलाड़ियों को बाहर निकाल दिया गया। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता का पहला राउंड जारी था। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात था। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश केके शर्मा, खेल सचिव उप्र शासन भुवनेश कुमार, खेल निदेशक आरपी सिंह, इंडियन बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास व आनंदेश्वर पांडेय मौजूद थे। फिटनेस ट्रेनर एटा निवासी राकेश राजपूत भी थे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा, सचिव पंकज यादव, मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह, एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र, एडीशनल एसपी विसर्जन सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, नेशनल जज विवेक सहगल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---
फोटो कैप्शन
04 ईटीए 11ए,बी: मिस्टर इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान गणेश जी के गाने पर नृत्य करते एक डांस एकेडमी के कलाकार।
04 ईटीए 11सी,डी,ई,एफ,जी,एच: मिस्टर इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्टेज पर अपने मसल्स दिखाते बॉडी बिल्डर।
04ईटीए11आई, जे: शहर में आयोजित मिस्टर इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मौजूद अतिथि व मौजूद भीड़।