फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sandeep gupta murder, trader's etah closed

संदीप गुप्ता हत्याकांड: व्यापारियों का एटा बंद आज, निकालेंगे जुलूस

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sandeep gupta murder, trader's etah  closed
ाजार बंद के लिए व्यापारियों से संपर्क करते वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने आठ जनवरी को एटा बंद का एलान किया है। बाजार बंद रख व्यापारी शहर में जुलूस निकालेंगे। जिसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

अलीगंज के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या 27 दिसंबर को अलीगढ़ में गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड से व्यापारियों में रोष है। वहीं, पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई से भी वह संतुष्ट नहीं हैं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने आठ जनवरी को एटा बंद का आह्वान किया। इसमें सभी व्यापारी संगठनों ने साथ देने की हामी भरी है। इससे पहले शुक्रवार को संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से संपर्क कर प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। अभा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे पूरे जिले और अन्य जिलों के व्यापारी भी ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां डीएम और बाद में एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले की सीबीआई जांच और मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की मांग है।
विज्ञापन

किसानों ने निकाला शहर में जुलूस
विभिन्न किसान संगठनों ने शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला। शहीद पार्क में एकत्रित होकर ये लोग बैनर लेकर जीटी रोड से होते हुए हाथी गेट तक पहुंची और वापस आकर जुलूस का समापन किया। इस दौरान संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी करते रहे। उन्होंने हत्यारों को फांसी दिए जाने, सीबीआई जांच, फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और दोषी अधिकारी के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed