फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sandeep gupta murder case, trader's market close strike

संदीप गुप्ता हत्याकांड: शहर से देहात तक बाजार बंद, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
sandeep gupta murder case, trader's market close strike
एसडीएम को ज्ञापन देते वैश्य समाज के पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कस्बा अलीगंज निवासी सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में अभा वैश्य एकता परिषद के आह्वान पर व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रख हुंकार भरी। शहर से लेकर देहात तक दुकानें बंद रहीं। जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। मुख्य विरोध कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर हुआ। जहां जुलूस निकालकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। उन्होंने सीबीआई जांच, सभी आरोपियों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सभी को फांसी दिलाने सहित सभी आरोपियों की संपत्तियों पर 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलवाकर तहस-नहस करने की मांग रखी। इसके अलावा संदीप गुप्ता के परिजनों को स्थायी निशुल्क सरकारी सुरक्षा देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

जिले के सभी कस्बों सहित अन्य जिलों के व्यापारी भी ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में एकत्रित हुए। बरसात की वजह से कार्यक्रम में देरी हुई। दोपहर करीब 1 बजे अभा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस शुरू किया गया। जो मेहता पार्क रोड, कैलाशगंज, जीटी रोड, कचहरी रोड, कलक्ट्रेट से होते हुए धरना स्थल पर पहुंचा। कलक्ट्रेट में डीएम मौजूद नहीं थे। उन्हें बुलाने के लिए व्यापारी नेता अड़ गए। बाद में उन्हें समझाते हुए एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह ने ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बों में भी बाजार बंद, होती रही नारेबाजी
अलीगंज/जलेसर/जैथरा/सकीट/मारहरा/अवागढ़/निधौली कलां/राजा का रामपुर। अलीगंज से तमाम व्यापारी वाहनों से एटा पहुंचे। साथ ही कस्बा में बाजार पूरी तरह बंद रखे गए। जलेसर में वैश्य और व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रख तहसील पहुंचकर तहसीलदार राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव हरीश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष कपिल गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी, संजीव वर्मा, आदित्य मित्तल, आशीष गुप्ता, विवेक जैन, गौरव वार्ष्णेय, सोनू सर्राफ व्यापारी मौजूद रहे। सकीट में बाजार बंदी के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश वार्ष्णेय, सुबोध दीक्षित, मुकेश चंद जैन, सोनू कुमार, चेतन वार्ष्णेय, गोपी चौहान, सचिन वार्ष्णेय, विपिन यादव, अमित जैन आदि ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। पिलुआ में व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर धर्मशाला पर एकत्रित हुए। संदीप गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार भट्ट, महामंत्री सुभाष कश्यप, दीपक वार्ष्णेय, जितेंद्र बघेल, टिंकू, ऋषभ वार्ष्णेय, राजीव, जेपी सराफ, पिंटू सराफ, शिवकुमार , रामदास आदि मौजूद रहे। अवागढ़ में बाजार बंदी और प्रदर्शन के दौरान संजीव वार्ष्णेय, रविंद्र वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्रपाल सिंह, मनोज वार्ष्णेय, विपिन जैन आदि मौजूद थे।

शहर के ग्रीन गार्डन में एकत्रित व्यापारियों को आंदोलन की जानकारी देते अभा वैश्य एकता परिषद के रा?

शहर के ग्रीन गार्डन में एकत्रित व्यापारियों को आंदोलन की जानकारी देते अभा वैश्य एकता परिषद के रा?- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed