{"_id":"629e3df7b89e0463c4511f3e","slug":"sanctioned-leave-salary-deducted-for-non-payment-of-five-thousand-rupees-etah-news-agr5359644155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये न देने पर स्वीकृत अवकाश का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार रुपये न देने पर स्वीकृत अवकाश का वेतन काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ब्लॉक जलेसर स्थित सरायनीम पर तैनात सहायक अध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष का अवकाश स्वीकृत होने पर भी सात दिनों का वेतन काट दिया गया। शिक्षिका ने पांच हजार रुपये न देने को लेकर अपने ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा अवकाश न चढ़ाने की शिकायत की। बीएसए ने जांच कराई तो अवकाश सही पाया गया, जिस पर काटा गया वेतन जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
शिक्षिका प्रेक्षा तिवारी ने बीएसए को दी शिकायत में कहा कि 20 से 27 अप्रैल तक अवकाश का प्रार्थना पत्र एबीएसए लालबाबू द्विवेदी को देकर अवकाश लिया था। इसकी एक कॉपी प्रधानाध्यापिका संगीता रानी को भी दी। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने अवकाश स्वीकृत करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे जो नहीं दिए गए। एबीएसए ने अवकाश स्वीकृत कर दिया था। प्रधानाध्यापिका ने पेरोल के साथ छेड़छाड़ की और अवकाश चढ़ाकर नहीं भेजा। शिक्षकों की हर माह 20 से 21 तारीख तक उपस्थिति भेजी जाती है और वेतन बनता है। यहां पर ही प्रधानाध्यापिका फंस गईं। शिकायत के बाद जांच में अवकाश स्वीकृत पाए जाने के बाद बीएसए संजय सिंह ने वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं।