{"_id":"5d9394f58ebc3e016025fe8c","slug":"samajwadi-bjp-etah-news-agr4085784157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाईयों ने क्यो कहा, अच्छे दिन लाने के लिए मोदी-योगी सरकार हटाना होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाईयों ने क्यो कहा, अच्छे दिन लाने के लिए मोदी-योगी सरकार हटाना होगी
विज्ञापन
अलीगंज में धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव- अमर उजाल?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से तहसील स्तरीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों पर दिए गए धरने में महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर जमकर सपाई बरसे। सपाई भीड़ देखकर गद-गद देखे गए।
कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पूर्व विधायक अमित यादव टीटू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में धरना दिया गया। जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता की विरोधी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बड़ी कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, भाजपा नेता कहते हैं अच्छे दिन आने वाले हैं यही अच्छे दिन हैं। वहीं पूर्व विधायक अमित यादव टीटू ने कहा कि बिजली की मूल्य बढ़ी दरों से जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
तहसील अलीगंज में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में धरना आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है, महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। तहसील जलेसर में पूर्व विधायक रणजीत सुमन की अगुवाई में सपाईयों ने धरना दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता से लेकर व्यापारियों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, मारहरा नगर पालिका चेयरमैन परवेज जुबेरी, अनिल कुमार यादव प्रमुख, अनिल यादव प्रधान, राजू यादव, प्रमुख रामनाथ सिंह यादव, ओमपाल सिंह, रामबृजेश यादव, संतोष यादव प्रधान, राजेश यादव, विक्रांत यादव, नूर हसन, भोले खा, केपी सिंह, विनोद गुप्ता, धर्मपाल सिंह, रंजीत यादव, विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय प्रताप, बबलू यादव, नीरज यादव, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला
कासगंज/सहावर/पटियाली। समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय और भी तहसील मुख्यालयों पर पर केेंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर लगाने की मांग की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल राजनीतिक एजेंडा साधने एवं विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। प्रदेश में सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना की राशि में कई गुना इजाफा किया है। इससे जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि किसानों को खाद, बीज की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। जनता पूरी तरह से त्रस्त है। जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वार किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता का भला नहीं कर पा रही। प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। जिन पर लगाम नहीं लग पा रही। सहावर में पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी ने मोदी-योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। तीनों ही तहसील मुख्यालयों पर पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे।
यह रहे शामिल
- समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन में सपा नेता महिला आयोग के पूर्व सदस्य अशोक पांडे, डा. मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, ब्रज गोपाल यादव, अव्वल सिंह, राजेंद्र कश्यप, राजवीर साहू, अजंट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, विजेंद्र सिंह गौर, केपी सिंह यादव, शहादत अली, वीपी यादव, कमरुद्दीन, लक्ष्मण सिंह यादव, रामनरेश, इशरत अली, असमत अली, रामनरेश, ललित मिश्रा, पद्म सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।