फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samadhan divas

जिले के अधिकारी 209 शिकायतों में से 21 ही निपटा सके

Tue, 15 Oct 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
जलेसर में समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्या सुनते डीएम और एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसील जलेसर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। बहादुरपुर, कासिमपुर सहित अन्य गांवों की राशन की अटैच दुकानों को निरस्त कर नए आवंटन करने के निर्देश दिए। 102 प्रार्थनापत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम अरुण कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, तहसीलदार आरके त्यागी, डीआईओएस एमपी सिंह मौजूद हे। तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एसडीएम पीएल मौर्य, तहसीलदार ने 46 में से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील एटा सदर में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एसडीएम नंदलाल सिंह, नायब तहसीलदार एलएन वाजपेयी ने 61 में से नौ शिकायतों का निस्तारण कर किया। साथ ही डीएम ने ग्राम पंचायत जैनपुरा में बनाई गई अस्थायी गोशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया।
गांव वुत्तपुरा में लगाई चौपाल
एटा। डीएम ने अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत वुत्तपुरा में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। डीएम ने योजनाओं की प्रगति, गांव में कराए विकास, निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान गांव में कराए विकास कार्यों की पोल खुली। डीएम ने बीडीओ सोमनाथ मौर्य को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता: डीएम
कासगंज। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराना शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें और समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के 29 प्रार्थना पत्र लंबित मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 3 दिन के अंदर इनका निस्तारण करने तथा देर से आने वाले कुछ अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रार्थना पत्र किसी भी दशा में लंबित नहीं रहना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 97 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए इनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इनमें अधिकांश प्रार्थना पत्र विद्युत, आवास, शौचालय बनवाने, राशन वितरण, राशनकार्ड में नाम कट जाने, चकरोड, पैमायश, में बंदी, अवैध कब्जा, पेंशन दिलाने आदि से संबंधित थे। इस दौरान एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed