फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sale of free form of Aadhaar amendment

Etah News: आधार संशोधन के निशुल्क फॉर्म की हो रही बिक्री

Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sale of free form of Aadhaar amendment
एटा। गांधी मार्केट स्थित उप डाकघर में कमीशन का खेल चल रहा है। यहां पर आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए फॉर्म भी निशुल्क नहीं दिया जा रहा है। डाकघर के पास की एक दुकान से फार्म बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के गांधी मार्केट स्थित उपडाकघर में आधार कार्ड में संशोधन से लेकर मोबाइल फोन नंबर लिंक कराने के साथ अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। जहां पर ग्राहक अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने आ रहे हैं। ग्राहकों को संशोधन कराने के लिए फॉर्म ही उपलब्ध नहीं हैं। जबकि ये फॉर्म डाकघर में निशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


ग्राहकों द्वारा फॉर्म की मांग की जाती है तो काउंटर पर बैठी महिला उप डाकघर के पास टेलर की दुकान से फॉर्म लेने के लिए कह देती है। वहां पर ग्राहक को फॉर्म के लिए पांच से दस रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। इसे लेकर ग्राहक कमीशन की बात कहते हुए सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले लोग...
डाकघर से लेकर उपडाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए फॉर्म के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। यह वसूली अप्रत्यक्ष रूप से किसी दुकानदार के माध्यम से कराई जाती है। - विवेक कुमार, ठंडी सड़क



गांधी मार्केट स्थित उपडाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए फॉर्म तक उपलब्ध नहीं हैं। उप डाकघर के पास की दुकान से फॉर्म खरीदने के लिए बोला जाता है। - सचिन कुमार, धुमरी





सभी डाकघर में रोजाना 50 फॉर्म प्रिंट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो ग्राहकों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। अगर गांधी मार्केट स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए फॉर्म के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। - नीलेंद्र दुबे, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed