फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salary of 22 BLO stopped, FIR on two

22 बीएलओ का वेतन रोका, दो पर एफआईआर

Mon, 08 Nov 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Salary of 22 BLO stopped, FIR on two
एटा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 22 बीएलओ का वेतन रोका गया है। ये बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विशेष अभियान में अनुपस्थित रहे थे। जबकि दो ने ड्यूटी करने से ही मना कर दिया। इन दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देेश पर 1 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। रविवार को चारों बूथों पर विशेष अभियान के तहत बीएलओ को पूरे दिन बूथ पर मौजूद रहने के निर्देश थे। रविवार को पहला विशेष अभियान आयोजित किया गया, लेकिन सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएलओ के रूप में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी बूथों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें 16 सहायक अध्यापक, चार अमीन तथा एक-एक चकबंदी लेखपाल व नलकूप चालक शामिल हैं। संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजकर इन सभी का वेतन रुकवा दिया गया है। जबकि प्रधानाध्यापिका वसुंधरा गौतम और सहायक अध्यापक साजिद अली पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके सुपरवाइजर ने बताया कि इन दोनों ने चुनाव ड्यूटी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बीएलओ रहे अनुपस्थित
रामकिशोर, साजिद अली, मिथलेश शर्मा, अनीता सिंह, सोरन सिंह, रामप्रकाश, अवनीश कुमार, खुशबू सोनी, रक्षपाल, ज्योति यादव, अल्का राजपूत, शबनम, मीनाक्षी बघेल, प्रदीप कुमार, सोनम राजपूत, श्वेता पोरवाल, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, संजय सिंह, धीरज शर्मा, ओमवीर सिंह और विशाल सिंह रविवार को अनुपस्थित रहे। इन सभी का वेतन रोकने का आदेश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed