{"_id":"41bb76a02abcadf969bb523da996dc15","slug":"salary-not-issuing-a-memorandum-submitted-to-the-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न जारी कराने को सौंपा डीएम को ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न जारी कराने को सौंपा डीएम को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति न्यौली के कर्मचारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर वेतन न मिलने की शिकायत की। साथ ही डीएम से वेतन दिलाए जाने के आदेश देने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह 2015 में गन्ना विकास समिति ने उनके वेतन का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी जब वेतन या देय की मांग करते है तो अधिकारी विकास कमीशन मिलने पर वेतन एवं देयों का भुगतान करने का भरोसा दिलाते है लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। कर्मियों ने कहा कि विकास कमीशन प्राप्त करना अधिकारियों का दायित्व है। गन्ना समिति न्यौली का विकास कमीशन चीनी मिल पर 1992-93 से अब तक 99 लाख रुपये बकाया है। कर्मियों ने समय-समय पर वेतन देने की मांग गन्ना समिति के उच्चाधिकारियों से की है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। मजदूरी पर कार्य करने वाले श्रमिकों के अब सामने परिवार चलाने का आर्थिक संकट आ गया है। मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर है। ज्ञापन सौंपने के दौरान धर्मेंद्र कुमार, ह्रदयेश कुमार, यतेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, दलवीर सिंह, अवनेश तोमर आदि मौजूद रहे।