फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ruthless murder of a youth of jharkhand by jumping with a brick

ईंट से कूचकर झारखंड के युवक की निर्मम हत्या

Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
ruthless murder of a youth of jharkhand by jumping with a brick
एटा। रेलवे रोड स्थित मालगोदाम तिराहा पर शनिवार की सुबह कूड़े के ढेर में एक युवक का शव पड़ा मिला। ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान झारखंड निवासी युवक के रूप में हुई। हत्या ईंट से चेहरा कूचकर निर्मम तरीके से की गई है। मौके पर खून से सनी हुई ईंट भी पड़ी मिली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे के करीब मालगोदाम तिराहा पर एक व्यक्ति सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखा के पीछे गया तो उसे वहां कूड़े के ढेर में शव पड़ा नजर आया। पास में शराब के खाली पैक पड़े थे। उसने मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह व सीओ सिटी कालू सिंह मौके पर पहुंचे। मृत युवक के कपड़ों की जेबों की तलाशी ली गई। एक जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर मोहम्मद कादिर अंसारी निवासी मोहंदी घटियाली जनपद बोकारो, झारखंड दर्ज था। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। डॉग स्क्वैड टीम के कुत्ते को शव के पास पड़ी खून से सनी ईंट को सूंघाया गया। इसके बाद कुत्ता विद्युत निगम कार्यालय में घुसा, बाद में वहां से वापस आ गया।
विज्ञापन

ठेकेदार से शिनाख्त कराने का किया प्रयास
पुलिस को जानकारी मिली कि झारखंड के ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन पर कार्य कराया जा रहा है। यहां कुछ मजदूर झारखंड के रह रहे हैं। इस पर ठेकेदार को बुलाया गया। ठेकेदार ने मृतक को पहचानने में असमर्थता जताई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया। उसकी फोटो संबंधित थाना पुलिस को भेजी गई है। लेकिन अभी तक वहां से कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जानकारी मिली थी कि युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर पड़ताल की। उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। हत्या मानते हुए मामले की जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
कालू सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed