फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rupees 23 lakhs from two people in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से 23 लाख रुपये ठगे

Tue, 23 Feb 2021 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rupees 23 lakhs from two people in the name of getting a job
एटा। नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से 23 लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक मामले में शिक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गई हैं वहीं दूसरे मामले में युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर रकम हड़पी गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में धनपाल सिंह निवासी गांव नासिरपुर थाना कोतवाली नगर की ओर से एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि शहर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी सतेंद्र सिंह के मकान पर किराए पर रहने के दौरान दूसरे किराएदार जुबैर निवासी मुरादाबाद सहित दो लोगों से मुलाकात हुई। जुबैर ने सचिवालय में अपने रिश्तेदार की तैनाती होना बताया और शिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि दो जनवरी को फार्म भरवाया गया और सात लाख रुपये लिए गए। इसके साथ 20 जनवरी को सात लाख रुपये नौकरी की बात तय होना बताकर लिए गए और पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र आने वाला है यह कहकर चार लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद ठगी होने की जानकारी हो सकी, फोन नंबर भी बंद जाने लगा तब एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ में कोर्ट के आदेश पर रतन सिंह निवासी कस्बा अवागढ़ की ओर से पुत्री की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट भगवान सिंह निवासी बाल मंडी फतेहगढ़ सहित आठ के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed