{"_id":"726f9b5daef9540a2f36204356272a9c","slug":"ruckus-did-not-receive-wage-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर कार्यकत्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर कार्यकत्रियों ने किया हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 23 Aug 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिश्चियन इंटर कालेज में सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के पहुंचते ही मंच के पीछे खड़ी आशाओं ने वेतन न मिलने पर हंगामा काटा। अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं मानीं। बाद में डीएम आवास पर भी पहुंच गईं।
आशाओं को हंगामा करते देख एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, सीएमओ डा. आरसी पांडेय पहुंचे लेकिन आशाएं शांत नहीं हुई। उन्होंने कुछ देर के लिए आगरा रोड पर जाम भी लगा दिया। आशाओं ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। वो सांसद से मिलकर अपनी समस्या का निस्तारण कराना चाहती हैं। इस दौरान मंच के पीछे भारी हंगामा होते देख मंच पर मौजूद एसएसपी एसके वर्मा को उठकर आशाओं के पास जाना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को भी मंच से पीछे जाना पड़ा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने सांसद को जानकारी नहीं दी। बाद में आशाएं जिलाधिकारी आवास पहुंच गईं।