{"_id":"6154aa9c8ebc3e08fa1a19df","slug":"rs-1-10-lakh-looted-from-advocate-in-broad-daylight-near-kotwali-nagar-etah-news-agr5096189149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली नगर के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता से 1.10 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली नगर के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता से 1.10 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
एटा। शहर के बीचों-बीच स्थित कोतवाली नगर के पास रोडवेज बस में दिनदहाड़े अधिवक्ता से 1.10 लाख रुपये पांच बदमाशों ने लूट लिए। सभी बदमाश कोतवाली नगर के पास से ही बस में सवार हुए थे। अधिवक्ता ने बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश को पकड़ लिया। इससे लूट की कुछ रकम भी बरामद हुई है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी अधिवक्ता सरजेश सिंह यादव से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक लाख 10 हजार रुपये लूट लिए गए। अधिवक्ता का कहना है कि दोपहर धुमरी से एटा डिपो की बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। एक लाख 10 हजार रुपये थे। बस कोतवाली नगर के पास शिकोहाबाद चौराहा पर पहुंची तभी उसमें पांच लोग सवार हो गए। उन्होंने बस में घुसते ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी और जेब में रखी रकम को लूट लिया। कोतवाली के सामने चीख-पुकार मचाने पर बस धीमी हुई तो बदमाश उतरकर भागने लगे। पीछा कर राहगीरों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम जुगनू कंजड़ निवासी हिंदू नगर बताया। लूटी गई रकम में से 60 हजार रुपये बरामद हुए। फरार आरोपियों के नाम धीरज करमोखा, पवन, गीतम और मुकेश बताए हैं। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।