फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rozgar Sevak beats up BDO over honorarium data entry.

Etah News: मानदेय फीडिंग के संबंध में रोजगार सेवक ने बीडीओ को पीटा

Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rozgar Sevak beats up BDO over honorarium data entry.
एटा। विकास खंड सकीट कार्यालय में सोमवार दोपहर मानदेय फीडिंग के दौरान विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ग्राम रोजगार सेवक ने खंड विकास अधिकारी से अभद्रता कर डाली। बीडीओ ने पीटने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सकीट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ) उमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया क दोपहर करीब 1:50 बजे कुछ ग्राम रोजगार सेवक अप्रैल, मई और जून 2026 के मानदेय की फीडिंग कराने के लिए कक्ष में पहुंचे। उन्होंने सभी को बताया कि मानदेय का भुगतान और फीडिंग पूरी तरह नियमानुसार की जाएगी। इसी दौरान रोजगार सेवक मनोज कुमार निवासी रामनगर रिजोर ने पहले गाली-गलौज की फिर सरकारी कार्य में व्यवधान डालने लगा। कार्यालय में रखी कुर्सी उठाकर सिर पर मार दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय कार्यालय में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कविंद्र आर्य सहित एपीओ मनरेगा अमरदीप तिवारी, एडीओ आरडी गिरीश कुमार, प्रभारी एडीओ पंचायत नवनीत सिंह, एडीओ समाज कल्याण प्रांशु वर्मा, लेखाकार आयुष सिंह, सहायक लेखाकार रजनेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर जीशान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। बीडीओ ने अपनी तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, रोजगार सेवक मनोज कुमार का कहना है कि सोमवार को मानदेय भुगतान की फीडिंग का अंतिम दिन था। बीडीओ से कहा तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए करीब 10 लोगों को डेटा फीड करने से मना कर दिया। इसी वजह से विवाद बढ़ गया। अन्य जो भी आरोप बीडीओ की ओर से लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed