फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rogues killed in the attack wounded Sivakumar

बदमाशों के हमले में घायल शिवकुमार की मौत

Mon, 27 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rogues killed in the attack wounded Sivakumar
 नौगवा में 12 दिन पूर्व हुआ दोहरा हत्याकांड अब तिहरे हत्याकांड में परिवर्तित हो चुका है। बदमाशों के प्रहार से गंभीर घायल हुए ग्रामीण ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे ग्रामीण की मौत के बाद आज ग्रामीणों में फिर से आक्रोश की स्थिति देखी गई। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवालिया निशान लगाए। ग्रामीणों का शक एक साधु पर और था। पुलिस ने शक के आधार पर साधु को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



विदित हो कि 12 दिन पूर्व नौगवां में साधु बालकदास एवं रामनिवास की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने तीसरे ग्रामीण शिव कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। रविवार की रात्रि को शिवकुमार को अलीगढ़ से दिल्ली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजन शिवकुमार का शव लेकर गांव में पहुंचे तो लोगों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्र ोश था।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आक्रोश जताते हुए सही खुलासे की मांग की। शिवकुमार के परिवारीजनों एवं ग्रामीणंों ने एक अन्य साधु रतनमुनि पर शक जाहिर किया। पुलिस ने शव के आधार पर बाबा को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पुलिस क ो शव कब्जे में लेेने दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शिवकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बाबा रतनमुनी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


एसओ की कार्यप्रणाली पर मंत्री फिर से हुए नाराज
ढोलना थाना प्रभारी क ी कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने फिर से अपनी नाराजगी जाहिर की। वे शिवकुमार की मौत की सूचना पर नौगवां  पहुंचे। उन्होंने एसपी एवं सीओ से कहा कि ढोलना के थाना प्रभारी ने इस तिहरे हत्याकांड में सही ढंग से जांच नहीं की। खुलासा संदिग्ध है। उन्होंने थाना प्रभारी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। एएसपी ने राज्यमंत्री को थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की जांच का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed