फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Robbery accused arrested after encounter with police.

Etah News: पुलिस से भुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Robbery accused arrested after encounter with police.
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ लूट का आरोपी सौरभ उर्फ छोटू। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार आधी रात मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी भाग गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रात करीब एक बजे कोतवाली नगर पुलिस शिकोहाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो अपराधी बिना नंबर की बाइक से घूम रहे हैं। गंगनपुर के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और बाइक गिर गई। इस दौरान दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

घायल बदमाश ने पुलिस को अपना नाम सौरभ उर्फ छोटू निवासी कांशीराम कॉलोनी कोतवाली नगर बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, कारतूस के दो खोखे, चोरी की बाइक, लूटे गए दो मोबाइल फोन और 4500 रुपये मिले। आरोपी ने बताया कि उसने साथी राहुल के साथ मिलकर 18 जुलाई की रात हाथी गेट के पास युवक से दो मोबाइल फोन और नकदी छीनी थी। इस मामले में कोतवाली नगर में पहले से मुकदमा दर्ज है। वहीं, पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी सौरभ उर्फ छोटू के ऊपर अलग-अलग थानों में आठ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed