फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Robbed car recovered, one accused arrested

लूटी गई कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Robbed car recovered, one accused arrested
एटा। तीन दिन पहले निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव गहराना में लूटी गई वैगनआर कार को पुलिस ने कासगंज जनपद के गांव नगला पार्वती के पास से बरामद कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी धनंजय कुशवाह ने बताया कि आगरा के शमसाबाद रोड के नालंदा टाउन निवासी दिनेश की कार में 24 दिसंबर को आईएसबीटी आगरा से 2 लोग 2000 रुपये भाड़ा तय कर अवागढ़ क्षेत्र के गांव गहराना के लिए बैठे।
विज्ञापन

कार गहराना के पास पहुंची तभी दोनों ने दिनेश की गर्दन में रस्सी जैसे कोई चीज डालकर हत्या करने की कोशिश की। दिनेश उतरकर भाग गया और दोनों युवक कार व उसका मोबाइल ले गए। पुलिस ने इंटेलीजेंस विंग टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश रच रहे अभियुक्त सोनू निवासी पिलखुनी थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को नगला पार्वती के पास से लूटी गई कार सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिले। वहीं दूसरा आरोपी सौरभ मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

नंबर प्लेट भी हटाई
एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट हटा दी थी। दिनेश का मोबाइल सौरभ पर था। कार लूट की जानकारी सोनू ने फरीदाबाद निवासी अपने भाई जोगेंद्र को दी। जोगेंद्र ने जावड़ा में जयकिशोर के साथ यहां जाने की बात कही। कार को बेचकर सबका हिस्सा दिए जाने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed