फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Robbed bike and six hundred rupees by showing a gun

तमंचा दिखाकर लूटी बाइक व छह सौ रुपये

Tue, 31 May 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Robbed bike and six hundred rupees by showing a gun
सकीट। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक व उसके रिश्तेदार को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। लिफ्ट लेकर पीड़ित की बाइक पर एक बदमाश बैठा और बाद में दूसरे बदमाश को बुलाकर बाइक सहित 500 रुपये लूटकर ले गए। गांव अंबरपुर निवासी अंकित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे शिकोहाबाद रोड पर पांचवा मील तक बाइक से गया था। वहां से ससुर को लेकर वापस आ रहा था। उसी समय वहां एक लड़का मिला। उसने दोदलुपर कुइयां तक छोड़ने के लिए कहा। बाइक पर ससुर के साथ उसे भी बैठा लिया। जैसे ही बाइक दोदलपुर के पास पहुंची, युवक ने रुकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही झाड़ियों से निकलकर एक युवक तमंचा लेकर आ गया।
विज्ञापन

उसने तमंचा लगाकर मेरे पास से 100 व सुसर के पास से 500 रुपये लूट लिए। यही नहीं बदमाश बाइक सीडी 100 नंबर यूपी 82 एडी 3309 को लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देने के लिए डायल 112 पर ससुर ने कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगी। उसने तहेरे भाई को मामले की जानकारी दी। बाद में कॉल लगने पर डायल 112 की गाड़ी भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि एक बाइक पर लिफ्ट के बहाने से बदमाश बैठ कर आया था। उसके बताए स्थान पर युवक द्वारा बाइक को रोका गया। जहां एक अन्य बदमाश तमंचा लेकर आ गया। दोनों ने बाइक और 600 रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed