फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Robbed a businessman to fulfill his hobby

Etah News: शौक पूरे करने के लिए व्यापारी से की थी लूट

Wed, 10 Apr 2024 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Robbed a businessman to fulfill his hobby
एटा। शराब और सिगरेट आदि के शौके पूरे करने के लिए 10 दिन पहले नयागांव क्षेत्र में व्यापारी से लूट हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन, अवैध हथियार, 4 कारतूस और लूटे गए 7 हजार रुपये बरामद किए हैं। लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एएसपी धंनजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि थाना नयागांव क्षेत्र के गांव उभई असद नगर निवासी आदित्य दीक्षित की कन्नौज के कस्बा व थाना छिबरामऊ में रॉ मैटेरियल व हार्डवेयर की दुकान है। 29 मार्च की देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी नौली चौराहे के पास तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। उसका मोबाइल फोन और बैग जिसमें 76 हजार रुपये, स्वैप मशीन, जरूरी दस्तावेज व स्वैप कार्ड था, लूटकर भाग गए थे। इस मामले में दीपक निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। इसके साथी अंशू और कन्हैया फरार हैं।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी कम उम्र के युवक हैं, जो अपने शौक पूरे करने के लिए लूट, चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोबाइल फोन व पल्सर बाइक के बारे में दीपक ने बताया कि 4 अप्रैल को फरार दो साथियों के साथ फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटे थे। इनको बेचने के लिए फर्रुखाबाद जा रहा था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed