फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways driver and operator who drinks alcohol while on duty will be fired

सीधा एक्शन: ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले रोडवेज चालक-परिचालक की जाएगी नौकरी, यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक

Wed, 06 Sep 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

एटा में ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले रोडवेज चालक-परिचालक की नौकरी जाएगी। इसके लिए यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Roadways driver and operator who drinks alcohol while on duty will be fired
रोडवेज ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रोडवेज बस में सुरक्षित सफर कराने और यात्रियों की जिंदगी की परवाह करना चालक और परिचालक के जिम्मे होता है। अगर चालक ही शराब के नशे में होगा तो यात्रियों का सुरक्षित होना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसे लेकर शराब पीने वाले रोडवेज चालक-परिचालकों की निगरानी मजबूत की जा रही है। ऐसे कर्मचारियों का फीडबैक यात्रियों से लिया जाएगा।

विज्ञापन


एटा डिपो की अनुबंधित बस पर संचालित संविदा परिचालक शिव कुमार की सेवाएं मंगलवार को नशे में पाए जाने पर समाप्त की गई हैं। इसके बाद डिपो में तैनात समस्त चालक परिचालकों की निगरानी जारी कर दी गई है। प्रत्येक बस में डिपो के एआरएम और स्टेशन प्रभारी का मोबाइल नंबर अंकित कराया जा रहा है। ताकि कर्मचारियों के नशे की हालत में होने पर यात्री संबंधित नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 39 महीने भी न चला 7 जन्मों का बंधन, शादी के 13 महीने बाद मुकदमा और अब राहें जुदा; वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अगर किसी कारण से नंबर नहीं लगता है तो टोल फ्री नंबर 9415049606 पर कॉल अथवा मैसेज करके भी बताया जा सकता है। शिकायत के दौरान बस का नंबर और समय देना होगा। इसके बाद चालक-परिचालक का टेस्ट कराया जाएगा। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि डयूटी के दौरान चालक या परिचालक का नशे में होना बहुत ही गंभीर मामला है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यात्री बस में अंकित नंबरों अथवा टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed