{"_id":"612125bf8ebc3e79f250ed2e","slug":"roadways-buses-fell-on-the-routes-passengers-upset-etah-news-agr5045755170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसें पडी कम, यात्री परेशान : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसें पडी कम, यात्री परेशान : फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते परिवहन निगम की बसों को दिल्ली, लखनऊ आदि लंबे रूटों पर भेज दिया गया है। इससे स्थानीय रूटों पर बसों का अभाव हो गया है, ऐसे में जिला मुख्यालय से आस पास के जिलों और कस्बों में जाने वाले यात्री परेशान हैं।
रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस कारण महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने लगी हैं। साथ ही दिल्ली सहित अन्य दूसरे जनपदों में कार्य कर रहे लोग घर लौट रहे हैं। इसके चलते आनंद विहार के लिए दोपहर तक 55 बसों को भेजा गया। दिल्ली रुट पर बसों के जाने से फर्रुखाबाद, कासगंज, शिकोहाबाद, मैनपुरी आदि मार्गों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे। वे जीटी रोड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे।
दिल्ली से आ रही भरकर बसें
शनिवार को दिल्ली से जो बसें आ रही है। वह पूरी तरह से भरकर आ रही है। बसों में यात्रियों को खड़े होने की जगह भी नहीं मिल रही है।
डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर
रोडवेज बसें न होने के कारण डग्गेमार वाहन संचालकों की बल्ले- बल्ले हो रही है। यात्री डग्गेमार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। डग्गेमार वाहन स्वामी मनमाने तरीके से यात्रियों से भाड़ा वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
डिपो की अधिकांश बसों को दिल्ली रुट पर भेजा गया। डिपो में जो बसें बची है,वह अन्य मार्गों पर भेजी जा रहीं है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है और लोकल रूटों पर भी बसों को भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजेश यादव, एआरएम