{"_id":"61000b1c8ebc3e583b1777bb","slug":"roadways-bus-overturned-in-ditch-cyclist-dies-etah-news-agr5014180195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी रोडवेज बस, साइकिल सवार की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटी रोडवेज बस, साइकिल सवार की दबकर मौत
विज्ञापन
पलटी हुई रोडवेज बस को क्रेन मशीन से सीधा करवाते सीओ सिटी राजकुमार सिंह व कोतवाली देहात प्रभारी जग
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव हरीसिंहपुर के पास बुधवार की दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान साइकिल सवार रोडवेज बस के सामने आ गया। इसको बचाने के चक्कर में बस पानी भरी खाई में जा गिरी। सवारियों को निकालने और बस को सीधा करने में करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
बदायूं डिपो की रोडवेज बस आगरा से बरेली के लिए 42 सवारियां लेकर जा रही थी। यहां 12 बजे से तेज बारिश हो रही थी तभी गांव हरीसिंहपुर के पास साइकिल सवार बस के आगे आ गया। इसे बचाने को लेकर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस पानी से भरी खाई में पलट गई। हादसे के साथ ही तेज आवाज और सवारियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और इलाका पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल जगदीश चंद्र पुलिस की दो सरकारी जीपों को लेकर मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।
बस के शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला गया। 42 सवारियों में से 15 लोग हल्की फुल्की चोटों से घायल हो गए थे। सवारियों ने पुलिस को बताया कि बस के नीचे साइकिल सवार के दबने की आशंकाएं हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने हादसे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। तब सीओ सिटी राजकुमार सिंह और एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री मौके पर पहुंच गए और क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया तो साइकिल नीचे दबी पाई गई, लेकिन साइकिल सवार नहीं मिला।
विज्ञापन
गोताखोरों ने आधे घंटे में तलाशा शव
पुलिस को गोताखोर बुलाने पड़े और आधा घंटे तलाश करने के बाद शव को ढूंढा जा सका। तब उसकी पहचान रामनिवास (55) निवासी नगला झम्मन थाना एका जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई।
एंबुलेंस की हड़ताल बनी मुसीबत
बस के खाई में पलटने के बाद चोटिल सवारियों को जिला अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुुलाई गई तो हड़ताल पर कर्मचारियों के होने के चलते काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस नहीं आई तो पास में ही स्थित निजी चिकित्सकों से मरहम-पट्टी कराकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
डिपो से बस मंगाकर भेजी गईं सवारियां
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि एटा डिपो की बस को भेज कर घटना स्थल से सवारियों को रोडवेज बस अड्डा तक लाया गया। यहां से सवारियों अपने गंतव्य के लिए अलग-अलग संसाधनों से चली गईं।